फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले घूम रहे हैं भंवर सिंह के हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत (बागपत)।
विज्ञापन

लधवाड़ी गांव में 10 दिन पहले हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में आरोपी पक्ष के लोगों ने बुधवार को पंचायत कर पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाया और धमकी दी कि यदि फैसला नहीं किया तो जान से मार देंगे। परिजनों ने कोतवाली में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

लधवाड़ी निवासी योगेंद्र ने बताया 25 फरवरी को उसके पिता भंवर सिंह और पत्नी मिथलेश को गांव के ही तीन युवकों ने लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से भंवर सिंह को मेरठ रेफर किया । 28 फरवरी को मेरठ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज कराया । आरोप है कि दस दिन बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोगों ने बुधवार को गांव में पंचायत की। इसमें पीड़ित पक्ष के रिश्तेदारों को भी बुलाया और पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाया। उन्होंने फैसला करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने मारने की धमकी दी। मृतक के बेटे योगेंद्र ने कोतवाली में मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें