फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का आरोप, बेटी की दवा के लिए पैसे मांगे तो पति ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पत्नी ने पति से बेटी की दवाई के लिए पैसे मांगे तो उसने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसके पिता के साथ भी गाली गलौज की गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार को अपनी माता के साथ कोतवाली पहुंची मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी रुखसार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी थीतकी गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ मोहल्ला सराय पीरजादगान में आकर रहने लगी। आरोप है कि सोमवार को उसकी आठ वर्षीय बेटी की तबीयत खराब हो गई। पति घर से काम पर जाने के लिए निकलने लगा तो उसने दवा दिलाने के लिए पैसे मांगे तो वह कुछ देर बाद आकर देने की बात कहकर चला गया। रुखसार के मुताबिक पति थीतकी गांव स्थित अपने घर चला गया और वहां से फोन पर उसके साथ गाली गलौज की। इतना ही नहीं जब वह पैसे लेने के लिए ससुराल गई तो वहां पति ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। रुखसार ने पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें