फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में युवती ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया, दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस बीच एक पक्ष ने गोली चलानी शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस गांव में पहुंची। देर रात तक पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

गंदेवड़ा गांव के एक मुहल्ले की युवती को पड़ोस का ही युवक सोमवार की सुबह ले गया था। शाम तक युवती का पता नहीं चला तो रात करीब 9 बजे युवती पक्ष ने युवक पक्ष से जब उसकी जानकारी चाही तो दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। एक पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली युवती पक्ष के 22 वर्षीय सरफराज पुत्र सईद को जा लगी। छाती में गोली लगने से सरफराज जमीन पर गिर पड़ा। उसे गोली लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। परिजन आनन फानन में उसे लेकर फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल लेकर एसओ भानू प्रताप सिंह गांव में पहुंचे। एसओ ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी की तरफ से तहरीर भी नहीं मिली है, जो भी दोषी होगा उसे रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें