फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी में टिकट को लेकर दंपति और टीटीई भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की रात सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बताया जाता है कि ट्रेन के कोच में देहरादून निवासी दंपति भी सवार था। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर टीटीई ने दंपति से टिकट दिखाने को कहा। इस बात पर टीटीई और दंपति में विवाद हो गया। टीटीई ने दंपति को ट्रेन से उतारा और आरपीएफ को मामले की जानकारी दी। दंपति ने आरपीएफ को अपना टिकट व सभी दस्तावेज दिखाते हुए टीटीई पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ ने बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बाद में दंपति दिल्ली जाने के लिए ट्रेन से रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें