फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो यवकों पर हत्या एवं दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट पर 22 मार्च 2017 को मृत युवती के शव मिलने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो युवकों पर हत्या एवं दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुरूआती दौर में नेताओं के दबाव में पुलिस प्रकरण को आत्महत्या की ओर मोड़ने का प्रयास की लेकिन युवती की मां ने हार न मानते हुए न्यायायालय की शरण में गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है। 22 मार्च 2017 को ट्रैक पर एक युवती का शव मिला था। उक्त प्रकरण में युवती की मां ने दो युवकों पर बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने बाद शव को ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया था। असहाय महिला का मामला होने से न तो पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद दिखी न ही जनप्रतिनिधियों की ओर से। पुलिस मामले को आत्महत्या का मोड़ देने का प्रयास की। मृतक की मां ने न्याय के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव सिंह ने थानाध्यक्ष चौरी को केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। कोर्ट से आदेश मिलने पर पुलिस ने आरोपी सरमोद प्रजापति और चंदन गौतम के खिलाफ दुष्कर्म एवं हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें