फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल नगदी चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल, नकदी चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के अंबाला रोड पर मिगलानी बिल्डिंग में स्थित मोबाइल की एक दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल और नकदी चोरी कर लिए। शुक्रवार की रात को चोरों ने मिगलानी बिल्डिंग स्थित उस्मान की मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ दिया। उस्मान का आरोप है कि चोरों ने दुकान में रखी करीब 80 हजार रुपये की नगदी और एक लाख रुपये से अधिक के नए तथा पुराने मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह होने पर चोरी का पता चला। इस मामले में उस्मान ने थाना में तहरीर दी है। इसके अलावा शालीमार गार्डन स्थित इनवर्टर एवं बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर इनवर्टर और बैटरी चोरी कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें