फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में दंपति समेत तीन घायल, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट दंपति समेत तीन घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
मोहल्ला गुज्जरवाडा निवासी नसीम अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके 27 नवंबर को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एक दुकान से टायर खरीदा था। शुक्रवार को वह अपने साथी के साथ टायर वापस करने के लिए दुकान पर गया था। आरोप है कि जब उसने दुकान मालिक से टायर वापस करने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया। उधर, मोहल्ला टाकान निवासी गुलिस्तां ने कोतवाली में बताया कि उसके ससुरालियों पति समेत उसे घर से निकालना चाहते हैं। वह उसे आए दिन परेशान करते रहते हैं। आरोप है कि शनिवार को दो देवरों और ननदों ने उन्हें फिर से घर से निकालने का प्रयास किया। इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव के लिए आए पति को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गुलिस्तां ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें