बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार रात के समय घर में घुसकर शराफत पुत्र अकबर ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।