फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों पर ऐतराज जताने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को मार डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पति को भाभी से अवैध संबंध बनाने से रोकने की सजा एक महिला को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। सदर थाना पुलिस ने चरखी निवासी महिला का शव खेड़ी बूरा गांव के समीप नहर से बरामद किया है। महिला के भाई ने उसके ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पति, सास, जेठानी, भतीजे और ससुराल पक्ष के दो सगे संबंधियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम आज सुबह पीजीआई रोहतक में करवाया जाएगा।
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नहर में पानी के बहाव के साथ एक महिला का शव खेड़ी बूरा गांव के समीप आया हुआ है। इसके तुरंत बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। दोपहर बाद मृतका की पहचान सुमन (37) के रूप में हुई। इधर मामले की सूचना मिलते ही गांव बीजणा से मायके पक्ष के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में सुमन के भाई महेंद्र ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। महेंद्र ने बताया कि उसके जीजा के भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई की मौत के बाद उसके जीजा ने अपनी भाभी से अवैध संबंध बना लिए थे। ससुराल पक्ष के लोग भी इस असामाजिक काम में उसके जीजा का साथ देते थे। महेंद्र ने बताया कि इस संबंध में दोनों पक्ष कई दफा बैठकर बात भी कर चुके थे लेकिन उसका जीजा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। महेंद्र ने बताया कि जब उसकी बहन सुमन इस अवैध संबंध का विरोध करती तो ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। मृतका के भाई ने बताया कि पहले भी ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन सुमन से कई दफा मारपीट कर चुके थे। सुमन ने फोन पर उन्हें मामले की जानकारी दी थी और मायके पक्ष के लोगों ने जीजा और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन हर बार उन्हें धमकी दी जाती थी। महेंद्र ने बताया कि उसका जीजा और उसके भाई का परिवार अलग-अलग रहते थे। भाई की मौत के बाद वे एक ही छत के नीचे रहने लगे थे और इसी दौरान उसने अपनी भाभी सुमन से अवैध संबंध बना लिए। महेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन सुमन के तीन बच्चे हैं। सदर थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पति, सास, जेठानी, भतीजे और दो अन्य रिश्तेदारों पर साजिशन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत नामजद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात सुमन ने फोन कर दी थी पिटाई की जानकारी
मृतका के भाई महेंद्र ने बताया कि सुमन ने शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसके भाई संजीव के फोन पर मिस कॉल की थी। इसके बाद जब संजीव ने सुमन के पास फोन किया तो उन्हें सुमन के साथ मारपीट करने की आवाजें सुनाई दी। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद फोन काट दिया गया। परिजनों के आरोपों के मद्देनजर पुलिस ने इस मामले की जांच गहनता से शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। रविवार सुबह पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर ही पुलिस शव परिजनों को सुपुर्द करेगी।
विज्ञापन


वर्जन:
पुलिस ने मृतका के भाई महेंद्र के बयान पर पति जोगेंद्र, सास तारावती, भाभी सुमन, भतीजे अंकित सहित बरहाणा निवासी जोगेंद्र के भांजे सोनू व मोनू पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को पीजीआई में करवाया जाएगा। किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। - सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें