फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी युवक की परिजनों ने की धुनाई, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दुकान से सामान लेकर घर आ रही किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी की शिकायत पर उसके परिजनों ने आरोपी युवक को जमकर धुना। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

देवबंद के एक गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार की देर शाम दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। वापस लौटते समय पीछा कर रहे युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी युवक गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान शोर शराबा सुनकर बाहर निकले परिजनों ने युवक को दबोच लिया और मारपीट करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दूसरी ओर पुलिस ने मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी बदर को अवैध चाकू के साथ नगर के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें