फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर बवाल के आरोप में भीम आर्मी के दो पदाधिकारी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शब्बीरपुर घटना के विरोध में ग्राम रामनगर में हुए बवाल के आरोप में पुलिस ने भीम आर्मी के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक विधानसभा अध्यक्ष दीपक तथा दूसरा नगर अध्यक्ष प्रवीण शामिल है। दोनों पर पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस एवं मीडिया पर हमले का आरोप है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर में ग्राम शब्बीरपुर में हुए बवाल के विरोध में 9 मई को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीम सेना ने पुलिस प्रशासन पर जाम लगाकर पथराव कर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कह, आगजनी की और मौके पर पहुंचे मीडिया के लोगों से मारपीट कर उनके वाहनों एवं उनके आसपास खडे़ वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने इन घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक निवासी बहादुरगढ़ थाना देवबंद तथा प्रवीण गौतम निवासी रामगढ़ थाना कुतुबशेर शामिल है। दीपक भीम आर्मी का विधानसभा अध्यक्ष है तथा प्रवीण गौतम भीम आर्मी का नगर अध्यक्ष है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोतवाली देहात क्षेत्र के मल्हीपुर रोड स्थित सनसिटी कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से घटनाओं को अंजाम देने के संबंध में और इसमें शामिल अन्य साथियोें के बारे में पूछताछ कर जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
जेले भेजे गए निर्दोष होंगे रिहा, दोषियों पर लगेगी एनएसए
सहारनपुर। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा है कि शब्बीरपुर और रामनगर में हुए घटनाक्रम की जॉच के लिये जनपद स्तर पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा एक विशेष जॉच इकाई का गठन किया गया है। जो स्वतंत्र रूप से मुकदमों की जांच कर रही है। इन मुकदमों में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है। इन मामलों में जो लोग एसआईटी की जांच में निर्दोष पाए गए हैं, लेकिन उनकी नामजदगी के आधार पर जेल भेज दिया गया है। ऐसे लोगों को शीघ्र ही न्यायालय में रिपोर्ट भेजकर रिहा कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसआईटी द्वारा इन प्रकरणों में लिप्त रहे लोगों को चिन्हित करने की कार्रवाई लगातार चल रही है। और जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत दोषियों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।
बसपाइयों ने लगाया निर्दोषों को गिरफ्तार करने का आरोप
सहारनपुर। बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मिलकर पुलिस पर निर्दोष दलितों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया और गिरफ्तारी रोके जाने की मांग की।
बसपा का प्रतिनिधि मंडल जोन इंचार्ज नरेश गौतम के नेतृत्व में एसएसपी बबलू कुमार से मिला। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में हुई घटनाओं की आड़ में निर्दोष लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बंद किया जाए। काजी शादान मसूद ने कहा कि लाड़वा एवं रामनगर के दलितों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी निर्दोषों पर कार्रवाई न करने का आश्वासन दे रहे हैं, फिर भी निर्दोष जेल चले गए हैं। उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। पुलिस दोहरी नीति अपना रही है आश्वासन भी दे रही है और निर्दोषों को पकड़ भी रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी महमूद अली, रणधीर सिंह बेनीवाल, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, माजिद लोधी कुमार, मियां बबलू जैदी, योगेश कुमार, कुलदीप, राजकुमार, वीर सिंह, सोनी, इकराम, इरफान शामिल रहे।
विज्ञापन

--। पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस पर हमले का आरोप
--। सहारनपुर नगर अध्यक्ष एवं देवबंद विधानसभा अध्यक्ष हैं आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें