फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ठेका संचालक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम सबदलपुर में शराब का ठेका बंद करने के दौरान शराब लेने पहुंचे तीन बदमाशों ने मारपीट करके ठेका संचालक को गोली मार दी और नकदी लूटने की कोशिश की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम सबदलपुर स्थित देशी शराब के ठेके को बुधवार रात लगभग पौने नौ बजे सेल्समैन सुभाष पंवार निवासी ग्राम जानखेड़ा बंद करने की तैयारी कर रहा था। ठेका संचालक अरविंद निवासी ग्राम सबदलपुर उसे लेने के लिए ठेके पर पहुंचा। उसी समय एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे। उनमें से एक बाइक पर बैठा रहा। जबकि एक ने आकर शराब का पव्वा खरीदने के लिए कहा। इसी बीच तीसरे आरोपी ने अरविंद से ठेके की बिक्री के रुपये लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से अरविंद को पेट में गोली मार दी। जिससे अरविंद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सेल्समैन सुभाष ने शोर मचा दिया तो तीनों आरोपी बाइक पर जगहेता गुर्जर के रास्ते से फरार हो गए।
सुभाष ने अरविंद के फोन से गांव वालों को सूचना दी। जिस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अरविंद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। इस मामले में अरविंद के भाई प्रवीण कुमार की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कुतुबशेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम रजनीश उपाध्याय का कहना है कि बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर ठेका संचालक को गोली मार दी। हालांकि बदमाश लूट करने में सफल नहीं हो सके। पुलिस बदमाशों को तलाश करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें