फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी को धमकी के बाद तुरमतखेड़ी पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ी को धमकी के बाद तुरमतखेड़ी पहुंची पुलिस
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव तुरमतखेड़ी निवासी नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी हैदर अली के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के बाद थाना प्रभारी प्रवीन यादव पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। वहां असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए पुलिस टीम ने गश्त की।
विज्ञापन

बता दें कि गांव के ही ताइक्वांडो के नेशनल खिलाड़ी हैदर अली ने 22 जून को अपने गांव में गोकशी, नशाखोरी और कच्ची शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ आवाज उठाते हुए गांव में ग्राम प्रधान की सहमति से एक पंचायत का आयोजन किया था। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इसमें खिलाड़ी ने सभी से आह्वान किया कि इन बुराइयों से दूर रहे। लेकिन कुछ लोगों को उसकी सलाह अच्छी नहीं लगी। बाद में खिलाड़ी के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी प्रवीन यादव मंगलवार को पुलिस बल लेकर गांव में पहुंचे और शांति व्यवस्था को लेकर गांव में गश्त की। थाना प्रभारी ने बताया है कि वह गांव में वारंटी पकड़ने को लेकर फोर्स लेकर गए थे। इसी दौरान असामाजिक तत्वों को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें