फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की गई ट्राली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की गई ट्राली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने एक माह पूर्व चोरी की गई ट्राली को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ट्राली पिछले माह चौरी मंडी से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना परिसर में सीओ सदर चौब सिंह ने बताया कि 16 मई की रात को गांव चोरी मंडी निवासी भरत शर्मा के धर्म कांटे के पास खड़ी ट्रॉली चोरी हो गई थी। थाना प्रभारी मनोज चौधरी के नेतृत्व मे एसएसआई सचिन शर्मा, एसआई नरेशपाल की टीम ने सोमवार रात गश्त के दौरान घोड़ो पीपली तिराहे पर बैठे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम आमिर निवासी दुमझेड़ा, साबिर निवासी चोरा खुर्द एवं राशिद निवासी महमूदपुर थाना मिर्जापुर बताया। उन्होंने बताया कि चोरी मंडी से चोरी की ट्राली इन्हीं के पास है। पुलिस ने इनकी निशानदेही से ट्रॉली को बरामद कर लिया। पुलिस को आमिर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस, साबिर के पास से एक चाकू तथा राशिद के पास से चोरी गई ट्राली बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को ट्रॉली चोरी करने के आरोप में जेल भेज दिया है। सीओ सदर चौब सिंह ने बताया कि ट्राली चोरी में शामिल रहे धर्मकांटे के मुंशी फूल कुमार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें