फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक देहात के सामने पहुंचकर बताया कि उसकी बेटी के साथ पिता ही दुष्कर्म करता है। कहीं शिकायत करने पर डरा-धमकाकर चुप कर देता है। एसपी देहात ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र का है। एक गांव की महिला बुधवार को अपनी 14 वर्षीय बेटी को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां एसपी देहात विद्यासागर मिश्र से मुलाकात की। महिला ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व जब वह घर में नहीं थी और उसकी बेटी घर में अकेली थी तो उसके पति ने ही बेटी को डराया, उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद से उसकी बेटी गुमसुम रहने लगी। उसके बाद भी तीन बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी बेटी ने यह बात उसे बताई। उसने जब अपने पति से इस बारे में पूछा तो उसके साथ भी मारपीट की। महिला ने गुहार लगाई कि उसके पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाए। ताकि ऐसा घिनौना कृत्य करने वाले को सजा मिल सके।
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि एक महिला ने अपने पति पर ही उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रामपुर मनिहारन थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें