नकुड़। कस्बे में फल खरीद रहे युवक की बाइक पलक झपकते ही चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जुड्डी निवासी मंदीप पुत्र सुखपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह बस अड्डे पर फलों की एक रेहड़ी के पास रुका और बाइक पास में खड़ी कर फल खरीदने लगा। मंदीप ने बताया कि कुछ मिनट बाद ही उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसकी बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से बाइक बरामद कराने की मांग की है। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व ही पोस्ट आफिस के पास से भी ट्यूशन पढ़ने आये एक छात्र की बाइक चोरी हो गई थी। उक्त बाइक का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।