दूसरे प्रदेश की शराब पकड़ी
शिवाला कलां। पुलिस ने गांव एक सूचना पर गांव कासमपुर बिल्लौंच में एक खेत में छापा मारकर अरुणाचल प्रदेश की शराब की 26 पेटी बरामद की है। आरोपी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के अनुसार सोमवार की रात पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गांव कासमपुर बिल्लौंच निवासी महेश के खेत पर बनी झोपड़ी में छापा मारा तो वहां से अरुणाचल प्रदेश की शराब की 26 पेटियों के अलावा 30 खाली पव्वे, यूरिया और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुई। पुलिस के छापे की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत स्वामी महेश और उसके भाई सुरेश के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।