फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। एक पखवाड़ा पूर्व खरादिए की दुकान का शटर उखाड़कर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि नगर के सहारनपुर रोड पर स्थित सादात मार्किट में सचिन कुमार पुत्र बिजेपाल सिंह निवासी ग्राम पलठेडी थाना गढ़ीपुख्ता जिला शामली ने खराद की दुकान कर रखी है। इसमें 20 मई को चोरो ने एक बोरिंग मशीन सहित अन्य पार्टस चोरी कर लिए। पुलिस ने उक्त चोरी की घटना का खुलासा करते हुए ग्राम बाबूपुरा निवासी तसव्वुर पुत्र दाऊद को दुकान से चोरी एक मशीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी अभी पुलिस पकड़ से दूर है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि फरार चोरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें