वेल्डिंग की दुकान में सेंधमारी कर एक लाख की चोरी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली रोड स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने एक लाख रुपये से ऊपर का सामान चोरी कर लिया। चोरी की तहरीर थाने पर दी गई है।
दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गांव नंदपुर निवासी रविंद्र पुत्र पहल सिंह की वेल्डिंग की दुकान है। रविवार की रात दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर दुकान में रखा वेल्डिंग सेट, ऑल्टीनेटर, पाइप कटर, गैस कटर, बरमे, मोटर, ग्राइंडर, हैंपर मशीन, चाबी, हैक्सा फ्रेम आदि चोरी कर लिए। इनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। रविंद्र कुमार का कहना था कि इससे पूर्व भी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसकी पुलिस ने आज तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी है। इस बार भी चोरी की तहरीर थाने पर दी गई है। उधर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने कहा कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।