फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जुआ खेलने जा रहे कार सवार तीन जुआरी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जुआ खेलने जा रहे कार सवार तीन जुआरी पकड़े
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मंगलौर रोड पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने कार सवार तीन जुआरियों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि उक्त लोग कहीं जुआ खेलने के लिए जा रहे थे और पुलिस ने इनके पास से मोटी रकम भी बरामद की है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कार में सवार होकर जुआ खेलने जा रहे हैं, जिनके पास मोटी रकम मौजूद है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मंगलौर रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुजफ्फरनगर से आ रही एक कार को पुलिस ने रोका और पूछताछ की तो उसमें सवार तीन लोग कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से लाखों रुपये की नगदी बरामद हुई। कहा जा रहा है कि मंगलौर रोड पर पड़ने वाले किसी गांव में मोटी रकम पर जुआ खेला जा रहा था और तीनों लोग वहीं पर जा रहे थे। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों लोग मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनकी कार को भी कब्जे में लिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें