फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर किशोरी के खाते से ठगे 18 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। एटीएम कार्ड बदलकर एक किशोरी के खाते से 18 हजार रुपये की नगदी की ठगी का सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है। ठगों ने गंगोह व सहारनपुर के बैंकों से अलग अलग समय में पैसा निकाला। एटीएम बदलने की पूरी वारदात पीएनबी के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही है। कोतवाली पुलिस को उक्त फुटेज उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

ठगी की यह वारदात मोहल्ला छत्ता निवासी किशोरी रेखा पुत्री जयप्रकाश पांचाल के साथ सोमवार को पीएनबी के एटीएम में घटित हुई। लगभग तीन बजे रेखा अपनी मां के साथ पीएनबी के एटीएम से एक हजार रुपये निकालने पहुंची, उसने पैसा निकालने के बाद वह जैसे ही एटीएम कार्ड निकालने लगी कि वहां खडे़ एक युवक ने तेजी से अपना एटीएम कार्ड बदलकर उसे दे दिया। रेखा के मन में उस वक्त तो कोई बात नहीं आई। युवकों ने उसी एटीएम से एक हजार रुपये निकाले, उसके बाद ठगों ने शिवालिक बैंक की शाखा से सात हजार रुपये निकाले। मगर इनका उसे पता न चला, मोबाइल पर आने वाली सूचना पर उसने कोई ध्यान नहीं दिया। मगर रात में साढे़ दस बजे दिल्ली रोड सहारनपुर की ओबीसी बैंक शाखा के एटीएम से दस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज देखा तो उसके पैर तले की जमीन खिसक गई। सवेरे उसने सबसे पहले कोतवाली गंगोह में जाकर तहरीर दी। उसके बाद बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए, जिसमें दोनों आरोपी युवकों की पूरी हरकत बाकायदा नजर आई। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किशोरी को कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें