फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो ट्रक चालकों ने किशोरी का घर से अपहरण कर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किशोरी किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर भागी। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र में रह रहा है। थाने में दी तहरीर में बताया कि वह बढ़ई का काम करता है। दो ट्रक चालक उसके पास ट्रक का फट्टा बनवाने के लिए आते रहते हैं। 24 जून की रात को उसके बच्चे खाना खाकर सो रहे थे। रात लगभग 11 बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसने सभी जगह तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। लगभग साढ़े 12 बजे उसके रिश्तेदार उसकी बेटी को लेकर उसके पास पहुंचे। बेटी घबराई हुई थी। उसने बताया कि दोनों आरोपी ट्रक चालक उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए थे। दोनों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की। दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों को भी बुला रहे थे। तभी उसकी बेटी उनके चंगुल से बचकर भाग निकली और अपनी मौसी के यहां पहुंच गई।
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने और बेटी का मेडिकल कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें