फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गैंग, कई लाख की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने कटहरा बाजार की आसाम टिंबर एंड प्लाईवुड में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरों के गैंग को दबोचा है। तीन चोरों के अलावा आरोपियों में एक कबाड़ी एवं सामान बेचने वाले दो बिचौलिए भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व दुकान स्वामी अशोक सप्रा ने पुलिस को सूचना दी थी कि ग्रिल काटकर उनकी दुकान में चोरी कर ली गई है। एसएसआई संजीव थपलियाल की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहल्ला कड़च्छ में छापामारी कर संयम पुत्र सीताराम निवासी मोहल्ला नीलखुदाना, मोहित पुत्र छवि राम और शैकी पुत्र ईश्वर निवासीगण चोर गली को धर दबोचा। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में चोरों ने कबूला कि चोरी का सामान मोबिन पुत्र तारि निवासी काजी कालोजी पावधोई, फिरोज पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला अहबाबनगर को दिया है। पुलिस टीम ने छापामार कर आरोपियों को दबोच लिया। तब सामने आया कि चोरी किए गए सामान को कबाड़ी मुर्सरत पुत्र मकसूर निवासी मोहल्ला अहबाबनगर को बेचा गया है। एसएसआई ने बताया कि कबाड़ी को गिरफ्तार करते हुए उसके गोदाम से चोरी किया हार्डवेयर का सामान, कार्ड स्वैप मशीन, चैक बुक, कटर, सीसीटीवी की डीवीआर बरामद कर ली गई। पुलिस टीम में एसआई सतेंद्र नेगी, कांस्टेबल हेमंत, फरीद, सतेंद्र यादव, रविंद्र नेगी, भूपेंद्र, निर्मल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें