आईपीएल पर सट्टा लगा रहे पांच आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। शेखपुरा में जूस की एक दुकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे चार लोगों को देहात कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एलसीडी, मोबाइल बरामद किए हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा में शुक्रवार की रात को जूस की दुकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने चार लोगों को मैच पर सट्टा लगाते हुए चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद नदीम, बुरहाद, आबिद अली तथा अहसान निवासी शेखपुरा कदीम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19950 रुपए, 4 मोबाइल फोन, एलसीडी, सेटअप बॉक्स, चार्जर, रिमोट बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जूस की दुकान की आड़ में आईपीएल सट्टा खिलवाया जा रहा था। इसके अलावा गैस गोदाम रोड अमन कालोनी से युसूफ निवासी गैस गोदाम रोड अमन कालोनी को भी सट्टा खेलने के आरोप में सट्टा की पर्चियां एवं नगदी समेत गिरफ्तार किया है।