फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की फर्जी मोहर इस्तेमाल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। खादर क्षेत्र के गांव कुंडा कलां की महिला प्रधान ने उसकी फर्जी मोहर से जनसेवा केंद्र चलाने वाले एक व्यक्ति पर आधार कार्ड और राशनकार्ड बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शमीम के पति गुलफान पुत्र रुल्हा द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में दो व्यक्तियों को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी पत्नी व ग्राम प्रधान के साथ ही पूर्व प्रधान की मोहर व हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र व आधार कार्ड तक बनाने का कार्य कर रहा है। ऐसे कुछ फर्जी प्रमाण संलग्न करते हुए कहा गया है कि पूर्व प्रधान के नाम व मोहर के साथ इसी माह की सात तारीख को पूर्व प्रधान भोल्लर के नाम से आधार कार्ड बनवाने का फार्म सत्यापित किया गया और इससे पूर्व वर्तमान प्रधान शमीम के नाम से 28 जुलाई 2017 को भी फर्जी प्रमाणपत्र जारी किया गया। कोतवाली में दी गई तहरीर में प्रधान शमीम के नाम से जारी दूसरे प्रमाणपत्र में किसी अन्य प्रधान का मोबाइल नंबर डालने के साथ ही प्रधान की फर्जी लेटर पैड बनवाने की भी शिकायत की गई है। प्रधान पति गुलफान के अनुसार जब उसने आरोपी से इस बात का विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतर आया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें