फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों से 15 बाइक बरामद

Sat, 29 Jul 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में गंगोह पुलिस ने बंद पड़े एक ढाबे पर छापा मारकर चोरी के 15 वाहन बरामद कर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उनके पास से काटी गई बाइकों के पुर्जे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि गंगोह पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे मुखबिर की सूचना पर चौसाना रोड पर बंद पड़े एक ढाबे पर छापा मारा।

छापे के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ढाबे की तलाशी ली गई तो वहां से चोरी की 14 बाइकें एवं एक स्कूटी बरामद हुई। 

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काटी गई चार बाइकों के पुर्जे  इंजन, पहिए, शॉकर, चेन, चेन कवर, सीट कवर भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रोहित निवासी ग्राम जाफरपुर थाना भवन शामली, परवेज और सरफराज निवासी ग्राम धानवा थाना तीतरो बताया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग लीडर रोहित है जो परवेज के साथ वाहन चोरी करके सरफराज के पास पहुंचाता था। सरफराज बाइक मिस्त्री है जो चोरी हुई बाइकों को अलग अलग हिस्सों में काटकर बेच देता था।

उनके द्वारा शामली, सहारनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी कर बेचे गए हैं। वर्ष 2013-14 में भी आरोपी रोहित वाहन चोरी की घटना में रुड़की थाना गंगनहर से अपने साथियों के साथ जेल जा चुका है। उस समय भी रोहित के कब्जे से 12 बाइक बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें