फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कोतवाल समेत दो थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाल सहित दो थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

सहारनपुर। लोगों की अभद्रता और सुनवाई न करने की शिकायत पर नगर कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा और नागल थाना प्रभारी अमरदीप लाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है जबकि गागलहेड़ी थाना प्रभारी एवं फतेहपुर थाना प्रभारी को चार्ज से हटाकर एसएसआई बना दिया गया है। पंकज त्यागी को नगर कोतवाली एवं हरीश कुमार राजपूत को नागल थाना का चार्ज सौंपा गया है।
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने जिले की पुलसिंग में फेरबदल कर दिया है। इस बार नगर कोतवाली प्रभारी एवं नागल थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। नगर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा तथा नागल थाना प्रभारी अमरदीप लाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार लोगों की शिकायतों की अनदेखी और अच्छा व्यवहार न होने के चलते दोनों पर कार्रवाई की गई है। अपराध शाखा की विवेचना सेल से पंकज त्यागी को नगर कोतवाली का चार्ज दिया गया है जबकि थाना रामपुर में तैनात हरीश कुमार राजपूत को नागल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गागलहेड़ी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को जनकपुरी में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है जबकि फतेहपुर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को एसएसआई रामपुर मनिहारन बनाया गया है। पुलिस लाइन से प्रेमवीर राणा को बिहारीगढ़ का थाना प्रभारी बनाया गयृा है, जबकि बिहारीगढ़ थाना प्रभारी एमपी सिंह को फतेहपुर थाने का चार्ज सौंपा गया है। जनकपुरी में तैनात सरिता सिंह को गागलहेड़ी थाना प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फेरबदल किया गया है जबकि दो निरीक्षकों को शिकायतों के चलते लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें