फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को अगवा कर दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को अगवा कर दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

नानौता। एक महिला ने गांव की एक अन्य महिला सहित तीन लोगों पर बेटे को अगवा कर उससे चोरी की घटना कबूल करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव जम्बूगढ़ निवासी महिला धर्मबीरी पत्नी राजबीर ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव निवासी एक व्यक्ति उसके मकान पर पहुंचा और उसके 10 वर्षीय बेटे निखिल का मुंह दबाकर अपने मकान पर ले गया। जहां एक महिला सहित कुल तीन लोगों ने उसके पैर रस्सी से बांध दिए और एक अन्य बालक द्वारा मोबाइल चोरी की घटना कबूल करने का दबाव बनाया। चोरी की घटना न कबूले जाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि इस सबके बाद उक्त आरोपी महिला उसके बच्चे के बारे में पूछताछ करने उसके घर आ पहुंची। गांव में काफी तलाश करने के बाद महिला ने उसके बेटे को उक्त महिला के घर से बमुश्किल छुड़ाया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें