फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल से फरार सजायाफ्ता को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने करीब 17 वर्षों से फरार चल रहे सजायाफ्ता को गिरफ्तार कर चालान किया है। पकड़ा गया सजायाफ्ता पेरोल पर बाहर आया था तथा कोर्ट में पेशी पर हाजिर नहीं हुआ था जिस कारण उच्च न्यायालय के आदेश पर उसके गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सन 1988 में कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकलपुर निवासी सरदार दर्शन सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने देवी चंद पुत्र ज्योति राम निवासी गांव खेड़ा अफगान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद वर्ष 2001 में हत्यारोपी पेरोल पर बाहर आया था। वह तभी से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर हत्यारोपी देवीचंद के गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। सजायाफ्ता देवीचंद हत्या के समय गांव गोकलपुर में किसी किसान के यहां काम करता था तथा पेरोल पर आने के बाद वह अपने मूल गांव खेड़ा अफगान रहने लगा था। जारी वारंट में देवीचंद निवासी गांव गोकलपुर लिखा होने के कारण उसे पकड़ने में पुलिस नाकामी मिल रही थी। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने बुधवार को सजायाफ्ता देवीचंद को उसके गांव खेड़ा अफगान से गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें