फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए अधेड़ ने फांसी पर लटक दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। रिश्तेदारी में आए अधेड़ ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम पर भेज दिया। देहरादून के पटेल नगर निवासी 55 वर्षीय इनाम पुत्र इसलाम बृहस्पतिवार की सुबह बिहारीगढ़ कसबे में अपनी रिश्तेदारी में इरफान के यहां आया हुआ था। देर शाम उसका शव मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद घबराए रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर उसका पंचनामा भर कर पीएम पर भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रुप से बीमार था। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पीएम पर भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें