फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुस्समद हत्याकांड का प्रमुख साजिशकर्ता फूलमियां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस के भारी दबाव के चलते सऊदी अरब से भारत लौटने को मजबूर हुआ अब्दुस्समद हत्याकांड का मुख्य आरोपी फूलमियां आखिरकार शनिवार को पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। पुलिस जब उसे कोतवाली लेकर गई तो जानकारी मिलने पर समद के परिजन ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गए और हंगामा करते हुए फूल मियां पर हमला करने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सांपला मार्ग पर 14 बीघा जमीन पर मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद में 22 जून को अब्दुस्समद की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता मीर आलम की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी प्रॉपर्टी डीलर फूलमियां, फुलास अकबरपुर गांव निवासी हसनैन और सांपला खत्री निवासी साजिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद से पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता फूलमियां सऊदी अरब भाग गया है। इसी दौरान वाराणसी की चंदौली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने ही 2 लाख रुपये की सुपारी लेकर अब्दुस्समद की हत्या की थी। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने अदालत से 82 तामील कराने के साथ ही फूलमियां की संपत्ति का चिह्नीकरण किया। इतना ही नहीं सऊदी अरब में भारतीय दूतावास से संपर्क करने से लेकर फूलमियां के खिलाफ एलओसी नोटिस जारी कराने तक की कार्रवाई की गई। जिससे दबाव में आए फूलमियां को आखिरकार भारत लौटना पड़ा। शनिवार को मुजफ्फरनगर से गुपचुप तरीके से देवबंद आए फूलमियां को भायला रेलवे क्रासिंग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जैसे ही उसे कोतवाली लेकर पहुंची वैसे ही पीछे पीछे समद के परिजन भारी संख्या में ग्रामीणों को साथ लेकर वहां पहुंच गए और हंगामा करते हुए फूलमियां पर हमला करने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच फूलमियां को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक न्यायालय परिसर के आसपास भी कई लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया।

इंस्पेक्टर साहब एसी में लेटा हुआ था, अब मच्छरों से कटवाओगे
देवबंद। पुलिस जब अदालत में पेश कर फूलमियां को जेल में दाखिल कराने के लिए ले जाने लगी तो उपकारागार के गेट पर पहुंचते ही फूलमियां बोला, इंस्पेक्टर साहब अच्छा खासा एसी में लेट रहा था। कहां मच्छरों से कटवाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें