फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहकर गए युवक का शव रेत में दबा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत में दबा मिला शमशाद का शव
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। बरसाती नदी के तेज बहाव पानी में बहकर लापता हुए अलीपुरा नौगांवा के शमशाद का शव 24 घंटे बाद शाहबुद्दीनपुर के पास रेत में दबा हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने शव को रेत से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की सुबह घाड़ क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। नदियां उफान पर थी और पानी का बहाव तेज था। थाना मिर्जापुर के चक अबाबाकरपुर निवासी शमशाद (32) गांव के पास से बहने वाली शाकंभरी नदी में लकड़ियां पकड़ने के लिए गया था। यहां बताते चले कि शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली बरसाती नदियों में जंगल से तेज बहाव पानी में लकड़ियां बहकर आती है, जिन्हें आसपास के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकालते हैं। शमशाद भी नदी से लकड़ियां पकड़ने के प्रयास में बह गया था। बृहस्पतिवार की सुबह नदियों का पानी उतरने के बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में नदी में निकले थे। गांव शाहबुद्दीनपुर के पास मस्जिद के पीछे नदी में उसकी शर्ट दिखाई दी। ग्रामीणों ने रेत हटाकर देखा तो शमशाद का शव था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना मिर्जापुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें