फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर 78 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर 78 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन

बेहट। चक खिजरपुर गांव की महिलाओं से एक कंपनी से समूह बनाकर ऋण दिलाने के नाम पर 78 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में चक खिजरपुर निवासी सरिता, मामो, मुनेश, खातून, रानी, जुलेखा, रेनू देवी, फिरदौस, वसरीन आदि महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अमादपुर निवासी एक व्यक्ति पहुंचा। उसके साथ उनके गांव के ही दो-तीन लोग और थे। आरोप है कि उसने अपने आप को एक फाइनेंस कंपनी से बताया और महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें कंपनी से ऋण दिलाने का झांसा देकर प्रति महिला तीन हजार रुपये ठग लिए। महिलाओं का आरोप था कि कुल 26 महिलाओं से 78 हजार रुपये लिए गए। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि उनके साथ धोखा हुआ है। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह का कहना है कि महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें