दुकान की खिड़की तोड़कर चोरी
चिलकाना। कस्बे के सहारनपुर रोड पर थाने के पास मजाहिर हसन की वेल्डिंग की दुकान में शनिवार रात खिड़की तोड़कर चोरी कर ली गई। चोर दुकान में रखे गैस सिलिंडर तथा बैटरा चुरा ले गये। चोरों ने दुकान में लगी वैल्डिंग मशीन को भी उखाड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन वह मशीन को नहीं उखाड़ सके। इसलिए बिना मशीन लिए भाग गए। एक सितंबर की दोपहर को भी थाने के सामने वाजिद के घर के बाहर खडे़ ट्रैक्टर से बैट्री चुरा लिया। जब चोर बैट्री ले जाने लगा तो किसी ने चोर को देखकर शोर मचा दिया। चोर बैट्री छोड़कर भाग गया। दुकान के पास नर्सरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर की फुटेज पुलिस को सौंप दी। एक सप्ताह में थाने के आसपास पांच चोरी हो चुकी है। चोर बस तथा स्कूल वैन से तीन बैट्री और मकान से दो सोलर प्लेट चोरी कर चुके है।