मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
चिलकाना। मारपीट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव खेड़ा मेवात में एक सप्ताह पहले बच्चों के विवाद को लेकर बड़ाें में विवाद हो गया था। इसमें दो लोग घायल हो गये थे। मारपीट के दो आरोपी इनाम तथा इरफान फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।