चिलकाना। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मेवात में बच्चों में हुई आपसी मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव खेड़ा मेवात में मंगलवार को बच्चों के बीच हुए विवाद में उनके परिजन आपस भिड़ गए। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस इस मामले में एक पक्ष के आलिम पुत्र अलीबाज की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों सत्तार पुत्र मीरबाज, नदीम पुत्र सत्तार, इनाम पुत्र मो. उमर, इरफान पुत्र मो. उमर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मारपीट के आरोपी सत्तार तथा नदीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।