नागल। सोमवार की रात खजूर वाला सुभरी मार्ग पर चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक राजमिस्त्री से बाइक व नगदी लूट ली। पीड़ित ने एक बदमाश को पहचानने का दावा करते हुए थाने में तहरीर दी है। सुभरी ख्वाजा निवासी इसरार पुत्र खुर्सेद राजमिस्त्री का काम करता है। सोमवार रात करीब 11 बजे वह अपने मजदूर सुरेंद्र को उसके गांव खजूरवाला में छोड़कर अपने गांव लौट रहा था। पीड़ित का कहना है कि रास्ते में उसे चार बदमाश मिले, जिन्होंने गोली मारने की धमकी देते हुए उसे रोक लिया व उसकी बजाज बाइक, छह हजार की नगदी और घड़ी लूट ली। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।