फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की शिक्षिका पत्नी के गले से सोने की चैन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। स्कूल से घर लौट रही एक शिक्षिका से बाइक सवार दो युवक सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। घटना समीप के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी सिविल कोर्ट के अधिवक्ता रजनीकांत शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी नीलम दून हिल्स एकेडमी में शिक्षिका है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2.30 बजे वह स्कूल से घर लौट रही थी। जब वह मोहल्ले में स्थित आशा एकेडमी स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों में से एक ने उसके गले से सोने की चैन को झपट लिया। शिक्षिका के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार वहां से भाग चुके थे। वहीं, शिक्षिका से चैन झपटने की घटना एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जांच के लिए पहुंची पुलिस ने कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें