मादक पदार्थों की तस्करी में तीन युवक गिरफ्तार
बेहट (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन युवकों को धर दबोचा। उनके पास से छह ग्राम स्मैक एवं 265 ग्राम चरस बरामद हुई है।
दो तस्करों के पास से दो वाहन भी मिले हैं, जिन पर वह इन मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि रात करीब सवा सात बजे एसआई मोहित तोमर और प्रमोद गश्त कर रहे थे। कस्बे के मेन बाजार में स्कूटी सवार एक युवक पर संदेह होने पर उन्होंने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चरस बरामद हुई। उसके पास से 140 ग्राम चरस मिली। पुलिस उसे स्कूटी समेत थाने लेकर आई। पूछताछ में उसने अपना नाम शोयब पुत्र इंसाफ निवासी मिर्जापुर पोल बताया। शेरपुर पेलो रोड पर गश्त के दौरान मिर्जापुर पोल निवासी जावेद पुत्र वकील और नोमान उर्फ मान्ना पुत्र दिलशाद निवासी गांव शेरपुर पेलो को गिरफ्तार किया गया। जावेद के पास से छह ग्राम स्मैक एवं नोमान के पास से 125 ग्राम चरस व बाइक बरामद हुई।