फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे समझौता करने, पड़ गईं चप्पलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आए थे समझौता करने, पड़ गईं चप्पलें
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में समझौता कराने के लिए पहुंचे युवक और युवती पक्ष के लोग एसएसपी कार्यालय के सामने ही भिड़ गए। दोनों में जमकर जूतम-पैजार हुई। लोगों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया।
शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे शहर के ही एक मोहल्ले के निवासी दंपती को विवाद को सुलझाने के लिए बुलाया गया था। युवक और युवती अपने-अपने परिजनों के साथ पुलिस लाइन में पहुंचे। दोनों ने महिला थाना में पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाए। युवती ने आरोप लगाया कि उसका पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर ताना दिया जा रहा है जबकि युवक ने आरोपों को निराधार बताया तथा पत्नी पर ही बेवजह झगड़ा करने का आरोप लगाया। दोनों को महिला थाना से समझाकर रवाना किया गया। इसके बाद एसएसपी कार्यालय के सामने पेड़ के नीचे पहुंचे तो उनमें फिर से विवाद शुरू हो गया। युवक ने पत्नी और परिजनों पर झूठे आरोप लगाने की बात कही। जिस पर युवती भड़क उठी और हाथापाई शुरू हो गई। युवती ने युवक पर चप्पलें बरसानी शुरू कर दीं। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि दोनों को तारीख होने के कारण समझौते के लिए बुलाया गया था। लेकिन दोनों समझौते के लिए तैयार नहीं थे और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। एसएसपी कार्यालय के बाहर पेड़ के नीचे दोनों में मारपीट हो गई। इस संबंध में किसी भी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें