फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न देने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कार न देने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। सगाई होने के बाद दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लड़का पक्ष पर लगाया गया है। लड़की के पिता ने एसपी सिटी को शिकायत पत्र देकर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देवबंद के मोहल्ला अब्दुल माली निवासी लड़की के पिता ने शनिवार दोपहर सहारनपुर में एसएसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी सिटी को शिकायत पत्र दिया। उसमें बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता सहारनपुर के मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी युवक से तय किया था। बीते वर्ष 24 अप्रैल माह में सगाई की गई थी। इसमें तीन लाख रुपये का सामान भी दिया था। वहीं, अप्रैल 2019 में शादी होना तय किया गया था। लेकिन शादी की तारीख पक्की नहीं की गई थी। इस दौरान लड़का पक्ष के लोग शादी में कार की मांग करने लगे थे। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार को रिश्तेदारों को लेकर लड़के के घर बातचीत करने को पहुंचे तथा शादी तारीख तय करने के लिए कहा। आरोप है कि लड़का पक्ष ने कार की मांग की। उन्होंने असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। जब सगाई में दिया गया सामान वापस मांगा तो उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा सामान लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें