फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पिन पूछकर डेढ़ लाख रुपये की कर ली आनलाइन शापिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। शातिर ठगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों के एटीएम पिन कोड पूछकर करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की आनलाइन शापिंग कर डाली। पीड़ित पक्ष ने थाने पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नानौता थाना क्षेत्र के गांव दादनपुर निवासी वंदना पुत्री चंद्रमोहन गंगोह में एएनएम पद पर कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार गत 2 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आई। इसमें उससे कहा गया कि यह बैंक से कॉल की जा रही है। इसके चलते आपको अपने अकाउंट व एटीएम का वेरिफिकेशन कराना होगा और दो गांरटरों के एटीएम पिन कोड व नंबर बताना होगा। ठगों के झांसे में आकर वंदना ने अपने एटीएम का पिन कोड व नंबर तथा साथ में गारंटर्स के रूप में अपने पिता चंद्रमोहन (हाल में डीटीसी बस में परिचालक के रूप में कार्यरत) व अपने भाई विवेक मोहन के एटीएम नंबर व कोड की जानकारी दे दी। इसके बाद वंदना के अकाउंट से 68 हजार रुपये दो नवंबर को, पिता चंद्रमोहन के अकाउंट से 85 हजार रुपए और भाई के अकाउंट से 12 हजार रुपये तीन और चार नवंबर कम हो गए। कुल मिलाकर ठगों द्वारा एक ही परिवार के तीन सदस्यों के एटीएम कार्डों पर एक लाख पैंसठ हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली गई। परिवार के सदस्यों के अकाउंट से अचानक कम हुई रकम के बाद हड़कंप मच गया। लेकिन जब तक पीड़ित सदस्य कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस संबंध में पीड़ित एएनएम वंदना द्वारा मंगलवार को थाने पहुंचकर मामले की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें