20 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
नकुड़। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसआई अजय गौड़ ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस नकुड़-सरसावा रोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जांच करने पर एक बाइक सवार से प्लास्टिक के कैन में करीब 20 लीटर कच्ची शराब मिली। आरोपी कनक सिंह निवासी गांव साल्हापुर ने बताया कि वह शराब को हरियाणा से लेकर आया था।