फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। एसबीआई बैंक की शाखा में शनिवार रात चोर दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुस गया। चोर की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसने दो घंटे तक बैंक को खंगाला, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लग सका। बैंक में सेंधमारी की सूचना पर हड़कंप मच गया। बैंक कर्मचारी, स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और विभिन्न स्थानों से नमूने लिए। एसपी देहात ने भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती में बस स्टैंड पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। बीती रात चोरी करने के इरादे से एक चोर दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुस गया। सीसीटीवी कैमरे में चोर वहां रखे सामान में उथल-पुथल मचाता और काउंटर के डोर खंगालता नजर आ रहा है। चोर करीब दो घंटे बैंक के अंदर रहा। जब उसे कोई कीमती सामान नहीं मिला तो वह स्केनर उठाकर चलने लगा, लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सका। आखिरकार चोर को खाली हाथ लौटना पड़ा। जाने से पूर्व चोर अपने साथ लाई गई टॉर्च को बैंक में ही छोड़ गया।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार में सेंध लगी देख इसकी सूचना शाखा प्रबंधक और पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार कश्यप पुलिस मौके पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक हरीशचंद्र, कैशियर प्रीतम सिंह को बुलवा कर ताला खुलवाया। इसके बाद फोरेंसिक टीम के प्रभारी सोमेंद्र सिंह, डॉग स्क्वॉड के संजय कुमार, नीरज पाल विनय शर्मा, क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस के जर्रार हुसैन, मोहित कुमार, शमीम अहमद ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और कुछ स्थानों से नमूने एकत्रित किए। बाद में गंगोह सीओ राजेंद्र सिंह थापा, नकुड़ यतेंद्र नागर, एसपी देहात विधासागर मिश्र ने भी घटना की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोर का पकड़ लिया जाएगा। शाखा प्रबंधक हरीशचंद्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक चोर बैंक में उथल-पुथल करता दिख रहा है। दो घंटे बैंक में रहने के बाद भी वह कोई सामान चोरी करने में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें