फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के हत्यारोपियों पर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक विवाहिता की हत्या के आरोपी ससुरालियों पर परिजनों ने पैरवी करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी के चकहरेटी निवासी सुशील कुमार के अनुसार उसने अपनी बेटी की शादी 10 वर्ष पूर्व थाना सरसावा के बीदपुर के प्रवीण कुमार के साथ की थी। उसकी 9 साल की पुत्री और 6 साल का पुत्र है। सुशील का आरोप है कि उसकी बेटी को पति, चचिया ससुर, जेठ, जेठानी परेशान करते थे। आरोपियों ने 23 मार्च को उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा थाना सरसावा में दर्ज है। आरोपियों में से केवल प्रवीण ही अभी तक गिरफ्तार किया जा सका है। उसकी नौ साल की पुत्री क्रिस्टीना के पुलिस ने 164 के बयान कराए तो उसने इन चारों हत्यारोपियों के अलावा दो अन्य भी नाम बताए। जिसके बाद से फरार पांचों हत्यारोपी मामले में पैरवी करने पर उसे और उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। सुशील कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें