फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लगाया नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा।
अलेवा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शादीशुदा महिला ने सोनीपत जिले के गांव मोई निवासी एक व्यक्ति पर नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत अलेवा पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सोनीपत के गांव मोई के राजू राणा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अलेवा क्षेत्र के एक गांव की शादीशुदा महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह सोनीपत के गांव मोई निवासी राजू राणा के संपर्क में आई। इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे करके उक्त व्यक्ति के चंगुल से भागकर घर पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने साथ लेकर मामले की शिकायत अलेवा पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त शादीशुदा महिला की शिकायत पर आरोपी राजू राणा के खिलाफ दुष्कर्म करने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई मोनिका ने कहा कि एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर आरोपी मोई निवासी राजू राणा के खिलाफ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें