फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लूट के आरोपी सेल्समैनों को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। लूट का झूठा षड्यंत्र रचने वाले शराब कंपनी के दोनों सेल्समैनों को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में इसका खुलासा करते हुए आरोपियों कब्जे से 1 लाख 14 हजार 770 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को खेड़ामुगल स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन मेघराजपुर गांव निवासी सोनू और सुमित कई दुकानों से बिक्री के पैसे इकट्ठा कर उन्हें जमा कराने के लिए कंपनी के कार्यालय जा रहे थे। लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। पता करने पर उन्होंने बताया था कि बदमाश पैसा लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों सेल्समैनों से इसकी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को उन पर शक हो गया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक सख्ती की गई पूछताछ में दोनों लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसा हड़पने की गरज से लूट का झूठा षड्यंत्र रचा था। जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सोनू के घर में रखी उक्त रकम को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि शराब कंपनी के प्रबंधक दयाल सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें