फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, दो महिलाओं सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, दो महिलाओं सहित सात घायल
विज्ञापन

नागल(सहारनपुर)। रविवार की रात गांव बढेड़ी कोली में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों ओर से दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार रफल पुत्र छंगा डिगौली रोड पर मोहर सिंह के घर के सामने चाऊमीन की रेहड़ी लगाता है। रात करीब साढे़ दस बजे मोहर सिंह ने उसे रेहड़ी हटाने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शोर की आवाज सुनकर राधेश्याम और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करा दिया। कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गयी। इसमें एक ओर से राधेश्याम, जयपाल, सोनिया, सुनीता व बसंत तथा दूसरी ओर से पप्पन तथा रविंद्र घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भरती कराया गया है। उधर, एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें