फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पर नामजद व अज्ञात 75 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के भीमपुरा मार्ग पर स्थित ताड़ीबड़ा गांव (लमुही) के ग्रामीणों द्वारा मृत गाय को सड़क पर रखकर रविवार को सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद तथा अज्ञात 75 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके बाद रोड जाम करने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव (लमुही)में मुखराम यादव व सालिग यादव के बीच नाली और रास्ते को लेकर विवाद है। शनिवार की सुबह इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों ओर से ईट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों पक्षों के तहरीर पर पुलिस बलवा व मारपीट का मुकदमा कायम किया। गांव से पुलिस के हटते ही दुबारा ईट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पुन: पहुंची से एक पक्ष के सालिग यादव के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गाय को मार डालने का आरोप लगाया। तभी मृत गाय को लेकर सड़क पर आ गए और नगरा-भीमपुरा मार्ग को लगभग तीन घंटे जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने गाय का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा कराई गई वीडियोग्राफी के आधार पर पुलिस ने सुदर्शन यादव, केशव यादव, शिवकुमारी देवी, बिंदु देवी, किस्मतिया, राजीव, सालिग समेत 15 पर नामजद तथा अज्ञात 75 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें