फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश के मोबइल झपटने से युवक ट्रेन से गिरा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रुड़की से दिल्ली जा रहा एक युवक ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, इस बीच एक बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल झपटने का प्रयास किया। जिससे युवक ट्रेन से नीचे गिर गया और घायल हो गया। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहजाद (22 वर्ष) पुत्र रियासत निवासी हरजोली नंगला, रुड़की उज्जैनी ट्रेन में सवार होकर सऊदी अरब जाने के लिए वीजा बनवाने दिल्ली जा रहा था। ट्रेन जब सहारनपुर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी उस समय शहजाद ट्रेन के गेट पर खड़ा हुआ था। ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। शहजाद के अनुसार वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। जब ट्रेन ढमोला नदी के पुल के निकट पहुंची तभी ट्रेन के साथ नीचे चल रहे एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीनने के लिए झपट्टा मारा। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। उस समय उसके बैग में 50 हजार रुपये भी थे। हालांकि आरोपी मोबाइल नहीं ले जा सका और लोगों के शोर मचाने पर भाग गया।
शहजाद के नीचे गिरते ही लोगों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायल शहजाद को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही जीआरपी जिला अस्पताल पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें